East Singhbhum News : मुआवजे को लेकर चार घंटे धरना के बाद बनी सहमति

पोटका की सरमंदा पत्थर खदान मंगलवार को सरमंदा पत्थर खदान में एक हादसे में हाइवा वाहन की चपेट में आने से टुकलू सरदार (ग्राम रोलाडीह) की मौत हो गयी.

पोटका.

पोटका की सरमंदा पत्थर खदान मंगलवार को सरमंदा पत्थर खदान में एक हादसे में हाइवा वाहन की चपेट में आने से टुकलू सरदार (ग्राम रोलाडीह) की मौत हो गयी. बुधवार को मृतक के परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने उचित मुआवजा की मांग को लेकर धरना दिया. धरना का नेतृत्व मृतक के पिता सुकु सरदार, ग्राम प्रधान कमल रंजन सरदार ने किया. चार घंटे तक चले धरने में विधायक संजीव सरदार, मुखिया पानो सरदार, आनंद दास, थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू सहित अन्य अधिकारी और माइंस प्रतिनिधि सजल मंडल पहुंचे.

माइंस मालिक ने मृतक टुकलू सरदार और शुभोजित गोप (ग्राम बाटूझोर) दोनों के परिवारों को उचित मुआवजा देने की घोषणा की, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया. विधायक संजीव सरदार ने मौके पर मृतक परिवार को 10 हजार की आर्थिक सहायता दी और श्राद्ध कर्म में सहयोग का आश्वासन दिया. शुभोजित गोप के परिवार के संबंध में एमजीएम अस्पताल में हुई वार्ता के बाद मुआवजा मांग स्वीकार की गयी. मौके पर इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, सपन दास, रवि दास और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >