East Singhbhum News : जमशेदपुर ईस्ट इनर व्हील क्लब ने मुचीडीह गांव को गोद लिया

इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने बोड़ाम प्रखंड के मुचीडीह गांव को गोद लेकर वहां के जीवनस्तर और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में सराहनीय पहल शुरू की है.

बोड़ाम.

इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने बोड़ाम प्रखंड के मुचीडीह गांव को गोद लेकर वहां के जीवनस्तर और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में सराहनीय पहल शुरू की है. परियोजना का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता ने किया. परियोजना के तहत ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाये गये और मुचीडीह सरकारी प्राथमिक विद्यालय को “हैप्पी स्कूल” में परिवर्तित किया गया. विद्यालय के शौचालयों का नवीनीकरण किया गया.

लड़कियों के लिए पिंक टॉयलेट तथा लड़कों के लिए ब्लू टॉयलेट की व्यवस्था की गयी. विद्यार्थियों के ज्ञान-विकास के लिए पुस्तकालय में कहानी की किताबें, सामान्य ज्ञान की पुस्तकें, पहेलियां और इंटेलिजेंस गेम्स जोड़े गये. उद्घाटन में गांव के पारंपरिक नृत्य और संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. मौके पर अलकनंदा बक्शी, फाउंडर मेंबर लता रैना, अरुणा तनेजा, निभा मिश्रा और नविता प्रसाद उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >