यूसिल के नरवा साइट पर दुर्घटना, ठेका मजदूर रामदास सोरेन समेत 3 घायल, टीएमएच में भर्ती

UCIL Mines Narwa Site Accident: पूर्वी सिंहभूम के यूसिल माइंस के नरवा साइट पर एक दुर्घटना में 3 ठेका श्रमिक घायल हो गए. एक की हालत गंभीर है.

UCIL Mines Narwa Site Accident| जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज : पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय से सटे जादूगोड़ा की यूसिल माइंस के नरवा साइट पर शुक्रवार (12 अप्रैल) को जमीन के अंदर पांचवें लेवल के टर्निंग पर पैसेंजर वाहन के पलट जाने के कारण 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये.

नरवा साइट से घायल मजदूर को टीएमएच जमशेदपुर लाया गया

नरवा प्लांट में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) लाया गया. यहां अस्पताल में भर्ती एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायल डेल्टा कंपनी के बताये जाते हैं.

नरवा माइंस में हुई दुर्घटना में 3 ठेका मजदूर हुए हैं घायल

घायलों में पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत करणडीह के अरुण हांसदा (45), मुर्गागु्ट्टू के शेखर सिंह (26) और मुसाबनी थाना अंतर्गत बादिया के रामदास सोरेन (44) शामिल हैं. इस संबंध में कंपनी प्रबंधन ने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है.

Also Read : यूसिल हादसा. मुआवजे के लिए टाल-मटोल पर हंगामा

पांचवें लेवल पर गाड़ी का ब्रेक फेल, स्टेयरिंग के नीचे दबा ड्राइवर

बताया जाता है कि जमीन के नीचे ब्लास्ट करके निकाले गये आयरन-ओर को निकालने का काम करते हैं. मजदूरों से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी के ठेका मजदूर पैसेंजर वाहन में नीचे से ऊपर आ रहे थे. पांचवें लेवल पर गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया, जिससे पैसेंजर वाहन एक तरफ होकर लुढ़कर पलट गया. चालक स्टेयरिंग के नीचे दब गया. उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है.

Also Read : तीन अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, जांच में लापरवाही उजागर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >