East Singhbhum News : अबुआ सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचेंगी : संजीव

झामुमो पोटका प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक जादूगोड़ा स्थित प्रसिद्ध मां रंकिणी मंदिर परिसर के धूमकुड़िया भवन में हुई.

जादूगोड़ा.

झामुमो पोटका प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक जादूगोड़ा स्थित प्रसिद्ध मां रंकिणी मंदिर परिसर के धूमकुड़िया भवन में हुई. बैठक में पोटका विधानसभा की सभी 34 पंचायतों से बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, पंचायत कमेटी सदस्य, महिला नेत्री, आंदोलनकारी नेता और पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक का शुभारंभ विधायक संजीव सरदार ने मां रंकिणी मंदिर में माथा टेककर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और विकास की प्रार्थना से की. इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड की अबुआ सरकार गरीब, किसान, मजदूर, महिला और नौजवानों के लिए काम कर रही है. सरकार की योजनाएं जैसे, सरकार आपके द्वार, सखी मंडल सशक्तीकरण योजना, किसान सम्मान निधि, बिरसा हरित ग्राम योजना, पेंशन योजना, स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है. यह हमारी जिम्मेदारी है कि कोई भी परिवार इन योजनाओं से वंचित न रहे. संगठन के हर कार्यकर्ता को इस दिशा में सक्रिय रहना होगा. बैठक में संगठन की मजबूती, नये कार्यकर्ताओं को जोड़ने, महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष चर्चा की गयी.

वक्ताओं ने कहा कि यदि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर योजनाओं की जानकारी देंगे तो संगठन और अधिक मजबूत होगा. बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि संगठन को एकजुट होकर और अधिक सशक्त बनाया जायेगा. कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुनील महतो, चंद्रावती महतो, हिरामुनी मुर्मू, बबलू चौधरी, बीएन बास्के, पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, रमेश सोरेन, हितेश भकत, देव पालित, बिद्या सागर दास, भूपती महतो, चक्रधर महतो, धरनी दास समेत सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सभी पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >