East Singhbhum News : गो पूजन के बाद आरती उतारी व गुड़ खिलाया

चाकुलिया : ध्यान फाउंडेशन गोशाला में गोपाष्टमी महोत्सव आयोजित

चाकुलिया. चाकुलिया हवाई पट्टी स्थित ध्यान फाउंडेशन गौशाला में बुधवार को गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया. परंपरा के मुताबिक विधि-विधान से गोवंशों की पूजा गयी. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए. उन्होंने गोपूजन कर आरती उतारी और गायों को गुड़ खिलाया. उन्होंने गौशाला का भ्रमण किया. कहा कि पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा गौशाला गोवंशों को बचाने के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा है. संस्था एवं संचालिका शालिनी मिश्रा की जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है. उन्होंने गोशाला कर्मियों के बीच कंबल और लड्डू का वितरण किया. इस दौरान गौशाला में काम कर रहे मजदूरों ने संताली नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर ओडिशा बांगरीपोसी के विधायक संजोली मुर्मू के पिता सुखदा मुर्मू, उद्योगपति राजकुमार अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, विकास गर्ग, राकेश सिंह, विनोद गोयल, राजेश बाकरेवाल, नेहा अग्रवाल, सुमित साह, सत्यनारायण देव, सुदर्शन कुमार, कौशिक गौर, राणा गोप, राम व्यास वर्मा, अनुज कुमार, घनश्याम रुंगटा, सरोज गोयल, श्रीराम सेवा समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे.

चाकुलिया गोशाला की गायों को कराया नगर भ्रमण

चाकुलिया. चाकुलिया स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी की गौशाला में बुधवार से दो दिवसीय 110वां गोपाष्टमी महोत्सव शुरू हुआ. मौके पर मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया शाखा के सदस्य और गौशाला के सदस्यों द्वारा गौ माता का जुलूस निकाला गया. जुलूस मुख्य बाजार सड़क होते हुए पुराना बाजार बिरसा मुंडा चौक पहुंचा. इस दौरान जगह-जगह गौ माता की पूजा और भोजन कराया गया. इसके बाद दीप प्रज्जवलित, श्रीकृष्ण पूजन, गौ- पूजन व हवन हुआ. गौशाला के अध्यक्ष के ने गौशाला में निर्मित नये भवन का उद्घाटन किया. गौशाला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला आयोजन हुआ. मौके पर प्रबंधन के महामंत्री संजय लोधा, उपाध्यक्ष आलोक लोधा, मायुम के अध्यक्ष विवेकानंद लोधा, माधव रूंगटा, अमितेश रूंगटा, केशव रूंगटा, विवेक लोधा, अमित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विक्रम लोधा, सुमित शर्मा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >