East Singhbhum News : एसी ब्लैक टेल्को बना चैंपियन, दो लाख नकद मिले

लेदा में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का समापन

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड की बांकी पंचायत स्थित लेदा में एवाइए लेदा के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ हुआ. इसका समापन रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ. प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि सोमेश चंद्र सोरेन का स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में फुटबॉल बेहद लोकप्रिय खेल है. हेमंत सोरेन सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है. प्रतिभावान खिलाड़ियों को पहचान दिलाने के साथ उन्हें रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं. फाइनल मुकाबले में एसी ब्लैक टेल्को ने प्रकाश एफ सी को 2-1 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम को 2 लाख रुपये का पुरस्कार, जबकि उपविजेता टीम को 1.5 लाख रुपये मिले. सेमीफाइनल में पराजित दोनों टीमों को 80-80 हजार रुपये प्रदान किये गये. मौके पर विक्टर सोरेन, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कालीपद गोराई, प्रमुख सुशीला टुडू, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू, काजल डॉन, प्रखंड सचिव खुदीराम हांसदा, प्रखंड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, रोबिन सोरेन, रूपेश सोरेन, सोनाराम सोरेन, दासमात सोरेन समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >