East Singhbhum News : सोनाखून को मुसाबनी से जोड़ने के लिए सुवर्णरेखा पर पुल का निर्माण हो

धालभूमगढ़ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों की समस्याओं को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने जूनबनी क्लब भवन में बैठक की.

धालभूमगढ़.

धालभूमगढ़ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों की समस्याओं को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने जूनबनी क्लब भवन में बैठक की. इसमें ग्राम प्रधान, घाट परगना, तरफ परगना, माझी बाबा, पारगाना, बुद्धिजीवी व मौदाशोली, चुकरीपाड़ा, जूनबनी, राउताड़ा, कनास के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक में मांग हुई कि प्रधानमंत्री सेतु योजना से सोनाखून को मुसाबनी से जोड़ा जाये. जूनबनी टोला सुकरीगाड़िया के समीप सुवर्णरेखा नदी पर पुल का निर्माण हो. चिरुगोड़ा रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर का निर्माण, सोनाखून से डोभा जूनबनी मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाइओवर का निर्माण, सोनाख़ून में व्यावसायिक बैंक की शाखा खोली जाये. सुवर्णरेखा व खरस्वती नदी पर लिफ्ट सिंचाई योजना स्थापित हो, जिससे लगभग 300 एकड़ उपजाऊ भूमि सिंचित होकर दो फसली खेती संभव हो. आय कम होने के नाम पर चिरुगोड़ा रेलवे स्टेशन को बंद होने से बचाया जाये.

उक्त सड़कों के निर्माण की मांग

सोनाखून से माटियाल तक, सुकरीगाड़िया होते हुए नदी घाट तक, जाहेरडीह टोला (समाय टुडू के घर) से हुटालडुंगरी होते हुए सुवर्णरेखा नदी घाट तक, मौदाशोली पंचायत के तेंतुलडांगा से आईटीआई कॉलेज तक पीसीसी सड़क का निर्माण हो. मौके परमदन मोहन सोरेन,सीताराम टुडू, हातु मुंडा इंद्रजीत मुंडा, उमेश चन्द्र टुडू, संग्राम टुडू, गुना टुडू, कालीदास टुडू, माझी बाबा चन्द्र हांसदा, माझी बाबा सीताराम टुडू, राजीब टुडू बिशु टुडू, लखिन्द्र पातर, ग्राम प्रधान अरुण सरदार, नयन मंडल आदि उपस्थित थे.

पूर्व सीएम की पहल पर स्लैग डाल सड़क को चलने लायक बनाया

घाटशिला.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की पहल पर दामपाड़ा के काड़ाडूबा गांव में सड़क निर्माण के लिए स्लैग उपलब्ध कराया गया. इससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी. काडाडूबा पंचायत के वार्ड सदस्य शरद चंद पाल ने बताया कि हाल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन गांव पहुंचे थे. ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया था. ग्रामीणों की मांग पर चंपाई सोरेन ने तत्काल स्लैग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था. ग्राम प्रधान कालीपद पाल, खोखन माना, कृष्ण पाल आदि ने स्लैग गिराने और बिछाने में सक्रिय सहयोग दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >