East Singhbhum News : मां का मार्गदर्शन बच्चों के भविष्य की नींव : सिंह

ठाकुर जी के बताये मार्ग पर चलें युवा

मुसाबनी. ब्लॉक एरिया मरिचझांपी सत्संग केंद्र, मुसाबनी की ओर से रविवार को ठाकुर अनुकूल चंद्र के 138वें जन्म महोत्सव पर सत्संग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उषा कीर्तन से हुई, जिसके बाद ठाकुर जी का भोग निवेदन किया गया.

धर्म सत्संग में भक्तों ने लिया हिस्सा

भजन-कीर्तन के बाद धर्म सत्संग आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया. धर्म संसद में मुख्य वक्ता जमशेदपुर के ऋतिक गंगा प्रसाद सिंह ने कहा कि मां शिशु की प्रथम गुरु होती है और सही परवरिश से बच्चे को अच्छा इंसान बनाया जा सकता है. इससे स्वस्थ परिवार और समाज का निर्माण होता है.

ठाकुर जी के संदेश पर जोर

गंगा प्रसाद सिंह ने महिलाओं से ठाकुर जी द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने और प्रेमपूर्ण व्यवहार अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ठाकुर जी से प्रेम करने वाला व्यक्ति समाज में सभी से प्रेम करता है और मनुष्य अपने व्यवहार से ही समाज में पहचान बनाता है. मौके पर गालूडीह के विश्वनाथ साधु ने कहा कि मंजिल तक पहुंचने के लिए एकाग्रता आवश्यक है. मन में आने वाले विभिन्न भाव विघ्न पैदा करते हैं, लेकिन मंजिल से पहले किसी को रुकना नहीं चाहिए. धर्म सभा को बहरागोड़ा के रासबिहारी मंडल, जमशेदपुर के अरुण मन्ना सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया. धर्म सभा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. शाम में संध्या आरती व मातृ सम्मेलन आयोजित किया गया. इस दौरान 13 भक्तों ने दीक्षा ग्रहण की। सत्संग में रविंद्र नाथ घोष, युगल किशोर साहू, सुदीप मोहती, शंकर महकुड़, शंभू चरण महाकुड़, रामेश्वर महाकुड़, हरिप्रिया साहू ने सक्रिय योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >