आसछे बोछोर आबार होबे, तुमरा सोबाय...

घाटशिला : घाटशिला और मऊभंडार में चार दिवसीय दुर्गापूजा शांति पूर्वक संपन्न हो गयी. पूजा कमेटियों ने प्रतिमा का विसर्जन मुसाबनी के बेनाशोल सुवर्णरेखा नदी घाट पर की. बेनाशोल घाट पर विसर्जन के दौरान एसडीओ अमर कुमार, एसडीपीओ रनबीर सिंह, बीडीओ संजय कुमार दास, सीओ रिंकू कुमार समेत पुलिस कर्मी मौजूद थे. एक-एक कर घाटशिला, […]

घाटशिला : घाटशिला और मऊभंडार में चार दिवसीय दुर्गापूजा शांति पूर्वक संपन्न हो गयी. पूजा कमेटियों ने प्रतिमा का विसर्जन मुसाबनी के बेनाशोल सुवर्णरेखा नदी घाट पर की. बेनाशोल घाट पर विसर्जन के दौरान एसडीओ अमर कुमार, एसडीपीओ रनबीर सिंह, बीडीओ संजय कुमार दास, सीओ रिंकू कुमार समेत पुलिस कर्मी मौजूद थे.

एक-एक कर घाटशिला, मऊभंडार और मुसाबनी की पूजा कमेटियां विसर्जन के लिए प्रतिमाएं लेकर घाट पहुंचीं. आसछे बोछोर आबार होबे, तुमरा सोबाय देखते पाबे… का नारा लगाते हुए सुवर्णरेखा नदी में विसर्जन किया. प्रत्येक पूजा कमेटी के जुलूस के साथ-साथ पुलिस चल रही थी. घाटशिला और मऊभंडार में चार दिवसीय दुर्गापूजा शांति पूर्वक संपन्न हो गयी. पूजा कमेटियों ने प्रतिमा का विसर्जन मुसाबनी के बेनाशोल सुवर्णरेखा नदी घाट पर की. बेनाशोल घाट पर विसर्जन के दौरान एसडीओ अमर कुमार, एसडीपीओ रनबीर सिंह, बीडीओ संजय कुमार दास, सीओ रिंकू कुमार समेत पुलिस कर्मी मौजूद थे.

पहले हुई रामकृष्ण मठ की प्रतिमा विसर्जित
घाटशिला के दाहीगोड़ा स्थित रामकृष्ण मठ की दुर्गा प्रतिमा सबसे पहले बेनाशोल के सुवर्णरेखा नदी घाट में विसर्जित कर दी गयी. प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ सुवर्ण रेखा नदी घाट ले जायी गयी. यहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जित कर दी गयी. इसके बाद अन्य कमेटियों की प्रतिमाएं घाट में विसर्जित की गयी.
लगभग 23 प्रतिमाएं विसर्जित हुईं
एसडीपीओ रनवीर सिंह के मुताबिक बेनाशोल घाट में लगभग 23 प्रतिमाएं विसर्जित की गयीं. विसर्जन के दौरान घाट पर पुलिस बल तैनात थी. एसडीपीओ ने बताया कि अंतिम समय तक पुलिस बल के साथ वे घाट पर रहें.
दादी का भजन भी बजाया गया
जगदीश चंद्र राजस्टेट सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी के विसर्जन जुलूस के दौरान दादी का भजन बजाया गया. झुनझुनु वाली दादी की ज्योत जलती रहे बजाया गया. राम मंदिर जैसे ही जुलूस पहुंचा. यहां से दादी का भजन बजाना शुरू हुआ और सुभाष चौक जुलूस पहुंचने के बाद दादी का भजन बंद कर अन्य गीतों को बजाना शुरू किया गया.
कंधे पर प्रतिमा लेकर घाट पर पहुंचे श्रद्धालु : सार्वजनीन काशिदा- विक्रमपुर- तामुकपाल की दुर्गा प्रतिमा को कंधे पर लेकर श्रद्धालु सुवर्ण रेखा नदी घाट पहुंचे. विसर्जन जुलूस में महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल थीं. विसर्जन जुलूस में शामिल लोग मां दुर्गा के जयकारा लगा रहे थे. काशिदा से निकाले गये विसर्जन जुलूस में शामिल लोग बैंक ऑफ इंडिया मोड़ समेत अन्य जगहों पर मां की प्रतिमा को कंधे से उतारी.
जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, गोपालपुर सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी के जुलूस समेत अन्य कमेटियों के विसर्जन जुलूस में महिलाएं कुछ दूर तक शामिल हुईं. फुलडुंगरी- पावड़ा सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की प्रतिमा पावड़ा तालाब में विसर्जित कर दी गयीं‍.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >