बंदगांव : रांची आ रही जोबा मांझी सड़क दुर्घटना में बची

बंदगांव : गुरुवार को चक्रधरपुर से रांची जा रही मनोहरपुर विधायक जोबा मांझी की स्कॉर्पियो की टेबो घाटी के हेसाडीह में आल्टो कार से टक्कर हो गयी. दोनों वाहनों को क्षति पहुंची. हालांकि दुर्घटना में विधायक जोबा मांझी, निजी सचिव रोशन मुर्मू समेत तीनों अंगरक्षक व चालक बाल- बाल बच गये. जोबा मांझी रांची की […]

बंदगांव : गुरुवार को चक्रधरपुर से रांची जा रही मनोहरपुर विधायक जोबा मांझी की स्कॉर्पियो की टेबो घाटी के हेसाडीह में आल्टो कार से टक्कर हो गयी. दोनों वाहनों को क्षति पहुंची. हालांकि दुर्घटना में विधायक जोबा मांझी, निजी सचिव रोशन मुर्मू समेत तीनों अंगरक्षक व चालक बाल- बाल बच गये.
जोबा मांझी रांची की ओर जा रही थी. जबकि विपरीत दिशा रांची से चक्रधरपुर की ओर जा रही आल्टो कार अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो वाहन को ठोकर मार दी. बताया जाता है कि आल्टो कार चक्रधरपुर के रेल गार्ड आलोक केरकेट्टा का है. इस संबंध में टेबो थाना में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >