पत्थलगड़ी समर्थकों ने बंदगांव के 13 गांव के ग्रामीणों के राशन व आधार कार्ड छीने

चक्रधरपुर : पत्थलगड़ी समर्थक ग्रामीणों को सरकारी लाभ लेने से रोक रहे हैं. उन्होंने बंदगांव की तीन पंचायतों के 13गांवों के ग्रामीणों का राशन, आधार कार्ड व बैंक पासबुक छीन लिया है. यह मामला बीडीओ संग बैठक के दौरान सामने आया. बंदगांव हाट परिसर में सोमवार को बीडीओ कामेश्वर बेदिया और मानकी-मुंडाओं की बैठक चल […]

चक्रधरपुर : पत्थलगड़ी समर्थक ग्रामीणों को सरकारी लाभ लेने से रोक रहे हैं. उन्होंने बंदगांव की तीन पंचायतों के 13गांवों के ग्रामीणों का राशन, आधार कार्ड व बैंक पासबुक छीन लिया है. यह मामला बीडीओ संग बैठक के दौरान सामने आया. बंदगांव हाट परिसर में सोमवार को बीडीओ कामेश्वर बेदिया और मानकी-मुंडाओं की बैठक चल रही थी. इसी दौरान बीडीओ को जानकारी दी गयी कि बंदगांव की चांपाबा, जलासर व मेरमगुटू पंचायत में पत्थलगड़ी समर्थक ग्रामीणों को सरकारी लाभ लेने से रोक रहे हैं.

खूंटी के नामजद फरार अभियुक्त जोसेफ पूर्ति व मुढ़ू के बिरसा ओड़िया के नेतृत्व में पत्थलगड़ी समर्थक इन तीनों पंचायतों में सक्रिय हैं. अब तक 13 गांवों से ग्रामीणों का बैंक खाता, राशन व आधार कार्ड जब्त कर लिया गया है. ग्रामीणों को एक रुपये में जहाज का सफर, ट्रेन की यात्रा व पूरे परिवार काे अनाज का लालच दिया जा रहा है. दोनों नेतृत्वकर्ता 6 माह पहले ही गुजरात से प्रशिक्षण प्राप्त कर बंदगांव आये हैं. इस मामले को लेकर बंदगांव बीडीओ व डीआइजी से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >