घाटशिला : सुन्नी और देवबंद जमात के बीच विवाद में पथराव

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के फूलपाल में सोमवार को सुन्नी और देवबंद जमात का विवाद एक बार फिर गहरा गया और सोमवार को फूलपाल मुसलिम बस्ती रणक्षेत्र बन गया. जमकर पथराव हुए. इससे एक दर्जन टाली-खपरैल के घर टूट गये. पथराव में सुन्नी जमात के चार और देवबंद जमात के दो लोग घायल हो […]

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के फूलपाल में सोमवार को सुन्नी और देवबंद जमात का विवाद एक बार फिर गहरा गया और सोमवार को फूलपाल मुसलिम बस्ती रणक्षेत्र बन गया. जमकर पथराव हुए. इससे एक दर्जन टाली-खपरैल के घर टूट गये. पथराव में सुन्नी जमात के चार और देवबंद जमात के दो लोग घायल हो गये. सुन्नी जमात के घायलों में दो की हालत गंभीर है, जिन्हें एमजीएम रेफर कर दिया गया.
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. जवानों ने बस्ती में गस्त कर लोगों को शांत कराया. बताया जाता है कि देवबंद जमात के नूर असलम की बेटी की शादी 12 जून को है. शादी के लिए डेक समेत अन्य सामान सुन्नी जमात से देने की मांग की गयी, तो इनकार कर दिया गया. ऐसा देवबंद जमात का आरोप है और सामान नहीं देने को लेकर गांव में आज सुन्नी जमात ने जुलूस निकाला. इसी दौरान देवबंद जमात से भिड़त हो गयी और पथराव हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >