पिकअप वैन और ट्रैक्टर में टक्कर, एक की मौत

एक जख्मी, हाटगम्हरिया के बलांडिया के पास हुआ हादसा हादसे के बाद पिकअप वैन पलटी, चालक फरार, बलांडिया का रहने वाला था मृतक बासु लागुरी चाईबासा : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं एक जख्मी है. हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत बलांडिया के पास पिकअप वैन व ट्रैक्टर की टक्कर में […]

एक जख्मी, हाटगम्हरिया के बलांडिया के पास हुआ हादसा
हादसे के बाद पिकअप वैन पलटी, चालक फरार, बलांडिया का रहने वाला था मृतक बासु लागुरी
चाईबासा : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं एक जख्मी है. हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत बलांडिया के पास पिकअप वैन व ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रॉली पर सवार बासु लागुरी (18) की मौत हो गयी. वह बलांडिया का रहनेवाला था. घटना बुधवार शाम छह बजे की है. ट्रैक्टर से टक्कर के बाद पिकअप वैन भी पलट गयी. खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. खलासी को घटनास्थल पर ही छोड़ चालक फरार हो गया.
स्थानीय लोगों की मदद से घायल खलासी को कुमारडुंगी ले जाया गया. परिजनों ने बताया कि बासु अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर की ट्रॉली पर जेनरेटर लोड कर मझगांव से बलांडिया आ रहा था. इसी बीच चाईबासा की ओर से काफी तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने ट्रैक्टर की ट्रैली में टक्कर मार दी.
देर रात इलाज के दौरान हो गयी मौत: पिकअप वैन से टक्कर के बाद ट्रॉली पर सवार बासु लागुरी व कोंदा लागुरी नीचे गिर पड़े. इससे बासु गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी कोंदा बाल-बाल बच गया. बासु को घायलावस्था में इलाज के लिए कुमारडुंगी सामुदायिक अस्पताल लाया गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर
दिया गया.
वह यहां रात 10.30 दस बजे पहुंचा. करीब दो घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. गुरुवार सुबह पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमॉटर्म कराकर परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >