वज्रपात से एक की मौत, दो जख्मी

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र की नारदा पंचायत के ढेंगाम गांव में वज्रपात से बंदी सरदार (42) की मौत हो गयी. दो लोग जख्मी हैं, जिसमें से एक की स्थिति गंभीर है. घटना मंगलवार देर शाम की है. बंदी सरदार गांव के ही सोमवारी कर्मकार व सिरोल कर्मकार के साथ क्रशर पर काम करने गया […]

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र की नारदा पंचायत के ढेंगाम गांव में वज्रपात से बंदी सरदार (42) की मौत हो गयी. दो लोग जख्मी हैं, जिसमें से एक की स्थिति गंभीर है. घटना मंगलवार देर शाम की है. बंदी सरदार गांव के ही सोमवारी कर्मकार व सिरोल कर्मकार के साथ क्रशर पर काम करने गया था, जहां से काम के बाद तीनों पैदल ही घर लौट रहे थे.

इसी बीच मौसम खराब हो गया और आंधी-पानी शुरू हो गया. इसी क्रम में वज्रपात से रास्ते में ही बंदी सरदार की मौत हो गयी, जबकि सोमवारी कर्मकार व सिरोल कर्मकार बेहोश होकर गिर गये. परिजनों ने बताया कि सोमवारी की स्थिति गंभीर है, उसे इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >