पीठ में कील घोंप लटक कर दिखायी हठभक्ति

एकताल में शिव पूजा और भोक्ता का आयोजन धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के एकताल शिव पूजा कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को शिव पूजा और भोक्ता का आयोजन हुआ. एकताल शिव मंदिर में पुजारी नवीन मुंडा ने पारंपरिक ढंग से पूजा की. पूजा में महिला भक्तों की भीड़ उमड़ी. अपराह्न में शिव भक्तों ने पीठ में […]

एकताल में शिव पूजा और भोक्ता का आयोजन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के एकताल शिव पूजा कमेटी क��� तत्वावधान में बुधवार को शिव पूजा और भोक्ता का आयोजन हुआ. एकताल शिव मंदिर में पुजारी नवीन मुंडा ने पारंपरिक ढंग से पूजा की. पूजा में महिला भक्तों की भीड़ उमड़ी. अपराह्न में शिव भक्तों ने पीठ में कील घोंप 40 फीट ऊंचाई पर डंडा के सहारे हवाई चक्कर लगा कर हटभक्ति दिखायी.
पुजारी नवीन मुंडा ने बताया कि पीठ में कील घोंपने वाले भोक्ता घाव सुखाने के लिए दवा का उपयोग नहीं करते हैं. पूजा का सिंदूर और ओस लगाने से घाव सूख जाता है. भोक्ता देखने और मेला का आनंद लेने के लिए आसपास क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ी. पूजा और मेला आयोजन में सोमाय मुंडा, कार्तिक मुंडा, लुलू मुंडा, मंगल मुंडा, बबलू मुंडा, कुनाराम मुंडा, जितेन मुंडा, बुद्धेश्वर मुंडा, मकरा मुंडा सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >