भंडरिया : क्रूस तोड़ने के आरोपियों की पुलिस ने की पिटाई, विरोध में थाना के समक्ष प्रदर्शन

भंडरिया : क्रूस तोड़ने के आरोप में भंडरिया थाना पुलिस द्वारा स्थानीय युवकों को हिरासत में लेकर पीटने के खिलाफ मंगलवार को प्रखंड के हजारों लोग सड़क पर उतर गये. सरना झंडा के बैनर के साथ इन लोगों ने थाना प्रभारी जयराम प्रसाद व एसआइ हरि राम के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन में महिला-पुरुषों के […]

भंडरिया : क्रूस तोड़ने के आरोप में भंडरिया थाना पुलिस द्वारा स्थानीय युवकों को हिरासत में लेकर पीटने के खिलाफ मंगलवार को प्रखंड के हजारों लोग सड़क पर उतर गये. सरना झंडा के बैनर के साथ इन लोगों ने थाना प्रभारी जयराम प्रसाद व एसआइ हरि राम के खिलाफ नारेबाजी की.

प्रदर्शन में महिला-पुरुषों के साथ सरना स्थल से झंडा और बैनर के साथ दर्जनों गांवों से बैगा, गउंवा व पाहन भी शामिल थे. सभा को संबोधित करते हुए योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विपुल धरदुबे ने थाना प्रभारी पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की और उन्होंने भंडरिया प्रखंड में वन भूमि पर अवैध तरीके से खड़े किये गये सभी क्रूस को तीन दिन के अंदर हटाने का मांग की.

कहा कि ऐसा नहीं करने पर इससे भी तेज आंदोलन होगा. भूषण सिंह ने कहा कि ईसाई समाज द्वारा वनभूमि पर एक सुनियोजित साजिश के साथ जबरन कब्जा किया जा रहा है. इसके बाद 1000 से अधिक लोगों का हस्ताक्षरयुक्त मांग-पत्र बीडीओ कनक को सौंपा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >