चैन पुलिंग व बेटिकट यात्रा करने वाले 14 धराये

चक्रधरपुर : रेल गाड़ियों व इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन में खतरे की जंजीर खींचने (एसीपी), गंदगी फैलाने एवं अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 14 व्यक्ति पकड़े गये. सोमवार को आरपीएफ ने ट्रेनों में अलार्म चैन पुलिंग करने व बेटिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया. जिसमें 10 व्यक्ति बेटिकट यात्रा व महिला […]

चक्रधरपुर : रेल गाड़ियों व इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन में खतरे की जंजीर खींचने (एसीपी), गंदगी फैलाने एवं अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 14 व्यक्ति पकड़े गये. सोमवार को आरपीएफ ने ट्रेनों में अलार्म चैन पुलिंग करने व बेटिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया. जिसमें 10 व्यक्ति बेटिकट यात्रा व महिला डिब्बे में सफर करने के कारण पकड़ाये. जबकि इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन को बेवजह जंजीर खींच कर रोकने के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया. वहीं रेल नियम को तोड़ कर रेल पटरी से साइकिल पार करने वाले तीन लोग के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गयी और जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >