उलदा स्लैग डंपिंग यार्ड में बीते 24 जून को रंगदारी

गालूडीह : उलदा स्लैग डंपिंग यार्ड में बीते 24 जून को रंगदारी, मारपीट और फायरिंग की प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. सोमवार को धोडांगा गांव में ग्राम प्रधान भादो सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने बैठक की. इसमें पुलिस को अल्टीमेटम दिया गया कि एक […]

गालूडीह : उलदा स्लैग डंपिंग यार्ड में बीते 24 जून को रंगदारी, मारपीट और फायरिंग की प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. सोमवार को धोडांगा गांव में ग्राम प्रधान भादो सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने बैठक की. इसमें पुलिस को अल्टीमेटम दिया गया कि एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे.

ग्रामीणों ने कहा कि 24 जून को उलदा स्लैग डंपिंग स्थल पर रंगदारी स्वरूप डीजल मांगने पर विवाद हुआ. इस पर भाजपा नेता सह उलदा निवासी पिंटू महतो उर्फ संजय महतो, तपन महतो और अन्य तीन-चार युवकों ने डुंगरीडीह के राय मुर्मू, धोडांगा के रमेश हांसदा और भूषण हांसदा की पिटाई कर दी. पिंटू महतो ने फायरिंग भी की. इससे रमेश हांसदा समेत अन्य घायल हो गये. घटना के दूसरे दिन 25 जून को राय मुर्मू ने थाना में लिखित शिकायत की. राय मुर्मू के बयान पर उलदा के पिंटू महतो, इंदूरमाटी के तपन महतो समेत तीन-चार अज्ञात के
खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने कांड संख्या 13/18, भादवि की धारा 341, 323, 385, 307, 506, 34, (27) आर्म्स एक्ट के तहत
प्राथमिकी दर्ज की है. अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. बैठक में मुखिया मंगल सिंह, ग्रामीण युगल हांसदा, महेश्वर मुर्मू, राजेश टुडू, दादू सोरेन, ओम प्रकाश टुडू, कुनाराम मुर्मू, धनाई समेत अनेक ग्रामीण
उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >