घाटशिला : फूलपाल मस्जिद विवाद में घायल तैयब अली को बुधवार को पुलिस सुरक्षा में बेहतर इलाज के लिए एमजीएम (जमशेदपुर) अस्पताल रेफर कर दिया गया. वह घटना के बाद से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल से इलाजरत था. विदित हो कि 27 मई को फूलपाल मस्जिद में एसी लगाने और मौलाना (इमाम) को लेकर सुन्नी और देवबंद (वहाबी) गुटों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हुई थी. इसी घटना में तैयब अली को चोट लगी थी. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
इसमें तैयब अली भी शामिल थे. तैयब अली को उपकारा से लेकर पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची. यहां से उसे पुलिस सुरक्षा में एमजीएम रेफर कर दिया गया. चिकित्सक ने उसकी जांच की तो उसका बीपी 230/100 है. 29 मई की रात से उसका पेशाब और लैट्रिन भी नहीं हो रहा है. उन्होंने बताया कि तत्काल बीपी कंट्रोल में लाने के लिए दवा दी गयी है. हो सकता है कि उसका सिटी स्कैन कराना पड़े.
