स्टोव फटने से महिला झुलसी, एमजीएम रेफर

घाटशिला थानांतर्गत गफ्फूर बस्ती की घटना महिला 60 प्रतिशत तक जल गयी है घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के गफ्फूर बस्ती निवासी अब्दुल सत्तार की पत्नी नजराना खातून (25) सोमवार की शाम घर में स्टोव फटने से बुरी तरह झुलस गयी. उसे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ एसके झा […]

घाटशिला थानांतर्गत गफ्फूर बस्ती की घटना

महिला 60 प्रतिशत तक जल गयी है
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के गफ्फूर बस्ती निवासी अब्दुल सत्तार की पत्नी नजराना खातून (25) सोमवार की शाम घर में स्टोव फटने से बुरी तरह झुलस गयी. उसे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ एसके झा ने एमजीएम रेफर कर दिया. डॉ झा ने बताया कि महिला 60 प्रतिशत जल गयी है. नसीमा आरा ने बताया कि पुत्री नजराना खातून स्टोव पर खाना बना रही थी. इसी दौरान स्टोव ब्लास्ट कर गया. इससे वह झुलस गयी. इसके बाद किसी तरह से आसपास के ग्रामीणों की मदद से स्टोब के पास लगी आग को बुझाया गया. झुलसी महिला को एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >