बाघुड़िया : हाथियों का झुंड गांव से निकला, राहत

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत के कई गांवों में मंगलवार को दिनभर 11 जंगली हाथियों का झुंड ने उत्पाद मचाया. इससे ग्रामीण सहमे थे. मंगलवार को पहाड़पुर-कासपानी के बीच पोटाश जंगल में हाथियों का झुंड शरणागत रहा. शाम ढलने के बाद हाथियों का झुंड यहां से निकला और पहाड़ों की ओर चला गया. […]

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत के कई गांवों में मंगलवार को दिनभर 11 जंगली हाथियों का झुंड ने उत्पाद मचाया. इससे ग्रामीण सहमे थे. मंगलवार को पहाड़पुर-कासपानी के बीच पोटाश जंगल में हाथियों का झुंड शरणागत रहा. शाम ढलने के बाद हाथियों का झुंड यहां से निकला और पहाड़ों की ओर चला गया. गालूडीह के वनपाल पवन सिंह ने बताया कि वन विभाग मंगलवार को दिन भर हाथियों की रखवाली करता रहा. ग्रामीण दिन भर हाथियों को खदेड़ने में जुटे थे. शाम को बारिश के दौरान ग्रामीण भागे तो जंगली हाथी पोटाश जंगल से निकल कर पहाड़ों की ओर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >