बाइक के धक्के से दो साइकिल सवार घायल

डुमरिया : डुमरिया के करनसाय गांव से कुछ दूर बुधवार की शाम बाइक के धक्के से साइकिल सवार दो युवक घायल हो गये. इनमें हाथिबारी गांव के अजय सरदार (22) और धीरेन सरदार (23) शामिल है. दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. अजय को चेहरे और धीरेन के बाएं हाथ की उंगली पर […]

डुमरिया : डुमरिया के करनसाय गांव से कुछ दूर बुधवार की शाम बाइक के धक्के से साइकिल सवार दो युवक घायल हो गये. इनमें हाथिबारी गांव के अजय सरदार (22) और धीरेन सरदार (23) शामिल है. दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. अजय को चेहरे और धीरेन के बाएं हाथ की उंगली पर चोट लगी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दुर्गा चरण मुर्मू ने दोनों का उपचार किया. धीरेन सरदार ने बताया कि दोनों साइकिल से सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए बाजा सेट लाने बारूघुटु गांव जा रहे थे. इसी क्रम में बाइक ने उन्हें ठोकर मार दिया. दोनों साइकिल से गिर गये. बाइक सवार भाग निकला. दोनों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >