विधायक ने कुणाल षाड़ंगी ने उठाये सवाल
चाकुलिया : विगत दिनों सड़क दुर्घटना में मृत चाकुलिया के बड़ामचाटी गांव के बिजली मिस्त्री विद्युत महतो को आपीजीएस कंपनी ने नियुक्ति पत्र में विवाहित दर्शाया है. इसपर विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सवाल उठाया है. सोमवार को विधायक आश्रितों से मिलने बड़ामचाटी गये थे. परिजनों ने विधायक से कहा कि विद्युत महतो की शादी नहीं हुई थी. कंपनी ने नियुक्ति पत्र में उसे विवाहित दर्शाया है. परिजनों ने नियुक्ति पत्र को विधायक को सौंप दिया.
विधायक ने कहा कि उक्त कंपनी में चाकुलिया क्षेत्र के करीब 25 युवा मिस्त्री का काम करते हैं. अधिकांश अविवाहित युवाओं के नियुक्ति पत्र में कंपनी ने विवाहित दर्शाया है. ऐसा करने के पीछे कंपनी की मंशा क्या है? यह उच्च स्तरीय जांच का विषय है. विधायक ने कहा कि कंपनी ने गांव के भोले-भाले युवकों के साथ ऐसा क्यों किया? इस मसले पर विधायक ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक से बात की. मामले की जांच की मांग की है.
