छोटा बोतला के टुसू मेले में उमड़ी भीड़

डुमरिया : डुमरिया की पालशबनी पंचायत के छोटा बोतला गांव में आखान यात्रा के अवसर पर सोमवार को टुसू मेला, डांस धमाका और मुर्गा पाड़ा का आयोजन किया गया. मेले में टुसू प्रतिमाओं की प्रदर्शनी लगायी गयी. पारुलिया शिव मंदिर की प्रतिमा को प्रथम स्थान मिला. उक्त कमेटी के संजय महाकुड़ को 1200 रुपये देकर […]

डुमरिया : डुमरिया की पालशबनी पंचायत के छोटा बोतला गांव में आखान यात्रा के अवसर पर सोमवार को टुसू मेला, डांस धमाका और मुर्गा पाड़ा का आयोजन किया गया. मेले में टुसू प्रतिमाओं की प्रदर्शनी लगायी गयी. पारुलिया शिव मंदिर की प्रतिमा को प्रथम स्थान मिला. उक्त कमेटी के संजय महाकुड़ को 1200 रुपये देकर सम्मानित किया गया.

द्वितीय स्थान पाने वाले छोटा बोतला के राशि आतु जियाड़ अखाड़ा की कमेटी के दीनबंधु गोप को आठ सौ रुपये देकर पुरस्कृत किया गया. टुसू प्रतिमा की प्रदर्शनी देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. मेले में मुख्य अतिथि लखन मांडी, विशिष्ट अतिथि मुखिया दुर्गा चरण माझी, कमेटी के सीताराम गोप, बुद्धेश्वर महतो, कांदरा सोरेन, चारु चरण सोरेन, निर्मल किस्कू, प्रफुल्ल कर्मकार, अंता बेसरा, सुरेश हेंब्रम, तानो मांडी, देवानंद दास, घासीराम टुडू, भगत हांसदा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >