काड़ाडुबा में ग्रामसभा हुई, 20 मजदूरों ने दिया आवेदन
पंचायत सेवक और रोजगार सेवक का हुआ विरोध
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के काड़ाडुबा गांव में गुुरुवार को रोजगार दिवस पर ग्राम प्रधान प्रभाष चंद्र पाल की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. इसमें मजदूरों ने मजदूरी का भुगतान नहीं करने का मामला उठाया. पंचायत सेवक संजय दंडपाठ ने कहा कि मजदूरी भगतान के लिए एमआइसएस हुआ है. जल्द मजदूरी का भुगतान हो जायेगा. उन्होंने कहा कि रोजगार दिवस के मौके पर 20 मजदूरों ने मजदूरी के लिए आवेदन दिया है. ग्राम सभा के दौरान आवास के लिए लगभग 120 लोगों का नाम जोड़ा गया है. काफी गहमा गहमी के बीच ग्राम सभा हुई. मजदूरी के लिए पंचायत सेवक और रोजगार सेवक को मजदूरों का विरोध का सामना करना पड़ा.
मजदूरों ने कहा कि मकर पर्व पर मजदूरी नहीं मिलेगी तो मकर पर्व क्या करेंगे. रोजगार सेवक बस्ती महतो ने बताया कि मनरेगा 400 मैंडेज की राशि का बकाया है. बहुत जल्द भुगतान हो जायेगा. इस मौके पर काड़ाडुबा की मुखिया माही हांसदा, स्वयं सेवक मिठु सीट समेत बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे.
