दामपाड़ा के हर घर में पहुंचेगी बिजली, नहीं रुकेगा कृषि कार्य

घाटशिला : सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक लक्ष्मण टुडू ने गुरुवार को घाटशिला के बड़ाजमुना में चार करोड़ की लागत से बनने वाले विद्युत शक्ति उपकेंद्र का शिलान्यास किया. सांसद श्री महतो ने कहा कि 70 वर्षों में जो सरकार नहीं कर पायी. वह कार्य केंद्र और राज्य सरकार ने तीन वर्ष में 60 […]

घाटशिला : सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक लक्ष्मण टुडू ने गुरुवार को घाटशिला के बड़ाजमुना में चार करोड़ की लागत से बनने वाले विद्युत शक्ति उपकेंद्र का शिलान्यास किया. सांसद श्री महतो ने कहा कि 70 वर्षों में जो सरकार नहीं कर पायी. वह कार्य केंद्र और राज्य सरकार ने तीन वर्ष में 60 मौजा के ग्रामीण व किसानों के लिए कर दिखाया.

उन्होंने कहा कि दामपाड़ा के बड़ाजमुना गांव में बनने वाले 5 एमवीए के दो विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगेगा. एक 5 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर से ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति की जायेगी. दूसरे पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर से कृषि के क्षेत्र में विद्युत उपयोग होगी. श्री महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में निश्चित रूप से विकास हुआ है.

दिसंबर तक सब स्टेशन का कार्य होगा पूरा : विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र तैयार हो जाने पर विद्युत की समस्या दूर हो जायेगी. इस क्षेत्र के ग्रामीणों व कृषि क्षेत्र में सार्थक कार्य होगा. इस क्षेत्र के लोग दशकों से विद्युत सब स्टेशन की मांग करते आ रहे थे. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक ने बताया कि 4 करोड़ की लागत से विद्युत सब स्टेशन व कर्मचारियों के लिए आवास बनेगा. पांच एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगेंगे. सब स्टेशन निर्माण का ठेका आइएलएसएस को मिला है. दिसंबर 2018 तक सब स्टेशन का कार्य हर हाल में पूरा करना है.
धालभूमगढ़ से 33 हजार वोल्ट का तार सब स्टेशन से जोड़ेंगे
धालभूमगढ़ से 33 हजार का तार विद्युत सब स्टेशन में जोड़ने की योजना है. मौके पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कपिल रंजन तिग्गा, वीरेंद्र कुमार, रोहित माझी, प्रशांत कुमार, कनीय अभियंता संतोष कुमार दास, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रामजीत मार्डी, मंडल अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, दामपाड़ा मंडल अध्यक्ष असित सिंह सरदार, सुरेश रवानी, संजय तिवारी, गोपाल कोयरी, विकास बिसई, मुकेश भकत समेत ग्रामीण और विद्युत विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >