सब स्टेशन का शिलान्यास, मांगा रोजगार

ग्रामीणों ने इइ को ज्ञापन सौंपा, सांसद ने दिया आश्वासन स्टेशन में बोरिंग की जगह को गलत बताया ग्रामीणों ने घाटशिला : घाटशिला के बड़ाजमुना में विद्युत शक्ति उपकेंद्र के शिलान्यास के बाद गुरुवार को ग्राम प्रधान विक्रम सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों […]

ग्रामीणों ने इइ को ज्ञापन सौंपा, सांसद ने दिया आश्वासन

स्टेशन में बोरिंग की जगह को गलत बताया ग्रामीणों ने
घाटशिला : घाटशिला के बड़ाजमुना में विद्युत शक्ति उपकेंद्र के शिलान्यास के बाद गुरुवार को ग्राम प्रधान विक्रम सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने सांसद और विद्युत विभाग के समक्ष अपनी मांग रखी. सांसद ने ग्रामीणों से कहा कि पहले विद्युत शक्ति उपकेंद्र बनने दें. निश्चित रूप से विद्युत शक्ति उपकेंद्र बन जाने से ग्रामीणों को रोजगार और विद्युत आपूर्ति होगी. बड़ा जमुना के ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने कहा कि थाना संख्या 35, खाता संख्या 55 स्व. सिनगो सोरेन के नाम पर सरकार ने दगो सोरेन के नाम पर दो एकड़ से अधिक भूमि है. सब स्टेशन के संवेदक ने बोरिंग की है. बोरिंग वहां नहीं होनी चाहिए. विद्युत विभाग ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अंचलाधिकारी ने सरकारी जमीन चिन्हित की है. उसी पर विद्युत विभाग के संवेदक ने सब स्टेशन निर्माण की दिशा में पहल शुरू की है.
दूसरी तरफ सांसद ने आसपास के ग्रामीणों से भेंट की. ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष समस्याएं रखीं और ज्ञापन भी सौंपा. इस मौके पर रामचंद्र सोरेन, बैधनाथ सोरेन, राज कुमार सोरेन, भवेश महतो अादि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >