श्मशान को अपना बता शवदाह रोका

पुलिस ने अन्य जगह दाह संस्कार करने को कहा घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के बांधडीह में मंगलवार को कमल नमाता (45) के शव का दाह संस्कार को लेकर ग्रामीणों में विवाद हो गया. बांधडीह निवासी हरि सिंह ने कहा कि पहले यह भूमि श्मशान था. यह भूमि उनके पिता रजनी सिंह के नाम से अनुदान […]

पुलिस ने अन्य जगह दाह संस्कार करने को कहा

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के बांधडीह में मंगलवार को कमल नमाता (45) के शव का दाह संस्कार को लेकर ग्रामीणों में विवाद हो गया. बांधडीह निवासी हरि सिंह ने कहा कि पहले यह भूमि श्मशान था. यह भूमि उनके पिता रजनी सिंह के नाम से अनुदान में दिया गया है. इस भूमि पर शव का दाह संस्कार नहीं करने नहीं देंगे. इसके बाद ग्रामीणों ने मुखिया सोमवारी सोरेन और पंसस मोची राम भूमिज के समक्ष श्मशान भूमि की मांग रखी. उन्होंने कहा कि कमल नमाता की धर्म पत्नी लखी नमाता का दाह संस्कार इसी भूमि पर किया गया था. इसी भूमि पर दाह संस्कार करने से बेहतर होता. इस मामले को मुखिया और पंसस नहीं सुलझा पाये.
इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि तत्काल दूसरी जगह पर शव का दाह संस्कार करें. बाद में इस मामले को देखा जायेगा. ग्रामीणों की सहमति बनी कि मृतक को उसी की भूमि पर दाह संस्कार किया गया. मृतक के पुत्र बबलू नमाता ने मुखाग्रि दी. उन्होंने कहा कि कमल नमाता लंबे समय से बीमार थे. मुखिया सोमवारी सोरेन और पंसस मोची राम भूमिज ने संयुक्त रूप से कहा कि हरि सिंह ने श्मशान भूमि को अपनी भूमि बता रहे हैं. सरकार उसके पिता रंजनी कांत सिंह को अनुदान में भूमि दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >