जंगल से नाबालिग लड़की की लाश मिली

हत्या कर जंगल में फेंके जाने की आशंका लड़की की नहीं हो पायी शिनाख्त ग्रामीणों से पहचान का हुआ प्रयास गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत कुलियाना जंगल में नाबालिग लड़की का शव पड़े की सूचना पर मंगलवार की रेत पुलिस जंगल में पहुंची. यहां पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया. लड़की समीज-सलवार पहने […]

हत्या कर जंगल में फेंके जाने की आशंका

लड़की की नहीं हो पायी शिनाख्त
ग्रामीणों से पहचान का हुआ प्रयास
गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत कुलियाना जंगल में नाबालिग लड़की का शव पड़े की सूचना पर मंगलवार की रेत पुलिस जंगल में पहुंची. यहां पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया. लड़की समीज-सलवार पहने हुई थी. पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने की कोशिश की. हालांकि देर रात तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी. पुलिस फिलहाल हत्या की आशंका में मामला दर्ज कर जांच कर रही है. थाना प्रभारी सुधांशु कुमार दल बल के साथ कुलियाना जंगल पहुंचे थे. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग लड़की की हत्या कर शव को जंगल में तो नहीं फेंक दिया है.
पुलिस के साथ मुखिया भी नाबालिग लड़की के संबंध में जानकारी लेने में जुटे हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार शाम गांव का एक युवक जंगल की ओर गया था. उस दौरान वहां नाबालिग का शव देखा. उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी. आशंका है कि लड़की की हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया है.
मऊभंडार में पुष्प प्रदर्शनी
मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में मंगलवार सुबह पुष्प प्रदर्शनी लगायी गयी. इसमें डॉ अनिता महापात्रा और समीर नाथ पुरस्कृत किये गये. प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के गुलाब, गेंदा और कैक्टस के पौधे प्रदर्शित किये गये थे. मौके पर पहुंचे आइसीसी वर्कर्स अस्पताल के जीएम (एचआरएंडएस) डॉ पीएन मिश्रा, सरिता मिश्रा, प्रो मित्रेश्वर, अनुराग, रश्मि सिंह, डॉ शंकर सिंह समेत कई लोगों ने प्रदर्शनी का लुत्फ उठाया. संचालक रवि प्रकाश के मुताबिक पहली बार कार्यक्रम होने के कारण प्रतिभागी कम थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >