डुमरिया सीएचसी में सिर्फ 12 मरीजों का इलाज

डुमरिया : डुमरिया स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक आइएमए के आह्वान पर हड़ताल पर रहे. ओपीडी बंद था. आपातकालीन सेवाएं दी गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दुर्गा चरण मुर्मू ने आपातकालीन में मरीजों का इलाज किया. 11-12 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गयी. मरीजों को इस हड़ताल की जानकारी नहीं थी. मरीज बंद ओपीडी […]

डुमरिया : डुमरिया स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक आइएमए के आह्वान पर हड़ताल पर रहे. ओपीडी बंद था. आपातकालीन सेवाएं दी गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दुर्गा चरण मुर्मू ने आपातकालीन में मरीजों का इलाज किया. 11-12 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गयी. मरीजों को इस हड़ताल की जानकारी नहीं थी. मरीज बंद ओपीडी के बाहर डॉक्टर का इंतजार करते रहे. मरीजों को जब हड़ताल की जानकारी मिली तो आपातकालीन सेवा केंद्र में जाकर अपना इलाज करवाया. इस संबंध में प्रभारी डॉ डीसी मुर्मू ने कहा कि आइएमए के आह्वान पर चिकित्सक हड़ताल पर रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >