राशि रिकवरी के लिए चार दिनों का अल्टीमेटम

सरडीहा में राशि उठाव के बाद भी डोभा नहीं बनाने का मामला रवींद्र राणा के खेत में वर्ष 2016-17 में स्वीकृत डोभा के लिए 14,444 रुपयों की निकासी हो गयी है डोभा निर्माण का काम शुरू भी नहीं हुआ, जांच से मामले का हुआ खुलासा चाकुलिया : सरडीहा पंचायत के सरडीहा गांव में रवींद्र राणा […]

सरडीहा में राशि उठाव के बाद भी डोभा नहीं बनाने का मामला

रवींद्र राणा के खेत में वर्ष 2016-17 में स्वीकृत डोभा के लिए 14,444 रुपयों की निकासी हो गयी है
डोभा निर्माण का काम शुरू भी नहीं हुआ, जांच से मामले का हुआ खुलासा
चाकुलिया : सरडीहा पंचायत के सरडीहा गांव में रवींद्र राणा नामक किसान के खेत में वर्ष 2016-17 में मनरेगा के तहत स्वीकृत डोभा का निर्माण अब तक नहीं हुआ है. जबकि डोभा के लिए स्वीकृति राशि 33, 434 में से 14,444 रुपये का उठाव हो गया है. 23 दिसंबर को प्रभात खबर में यह समाचार प्रकाशित होने के बाद बीडीओ लेखराज नाग ने बीपीओ लीला सोलंकी तथा जेइ हरि प्रसाद को सरडीहा जाकर लाभुक से मिलने एवं जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया था. पदाधिकारियों की जांच में पता चला कि डोभा का निर्माण शुरू ही नहीं हुआ है. जेइ हरि प्रसाद ने मंगलवार को बीडीओ को जांच रिपोर्ट सौंपी.
रिपोर्ट में कहा गया है कि डोभा निर्माण किये बगैर ही राशि का उठाव कर लिया गया है. वहीं उसी पंचायत के रूपुषकुंडी गांव निवासी वैधनाथ दे की जमीन पर भी तालाब निर्माण किये बगैर ही 12,068 रुपये का उठाव कर लिया गया है. जेइ के रिपोर्ट देने के बाद बीडीओ ने योजना के संबंधित जेइ, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मेट और मुखिया को नोटिस जारी कर चार दिनों के अंदर उठाव की गयी राशि का 12 प्रतिशत ब्याज के साथ जमा करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि चार दिनों के राशि रिकवर नहीं होती है, तो संबंधित लोगों पर सर्टिफिकेट केस और डीडीसी से उचित दिशा-निर्देश लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >