शराब पीकर लौट रही थी घर, गड्ढे में गिरने से मौत

डुमरिया : डुमरिया के बारूनिया गांव की सुकुमारी सबर (40) के शव को रविवार को पोस्टर्माटम के लिए पुलिस ने जादूगोड़ा शीत गृह भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला थाना में दर्ज किया है. रविवार को पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में कर थाना लायी. सअनि दुधनाथ राम […]

डुमरिया : डुमरिया के बारूनिया गांव की सुकुमारी सबर (40) के शव को रविवार को पोस्टर्माटम के लिए पुलिस ने जादूगोड़ा शीत गृह भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला थाना में दर्ज किया है. रविवार को पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में कर थाना लायी. सअनि दुधनाथ राम ने बताया कि सुकुमारी की मौत शराब का सेवन कर गिरने से हुई है. सुकुमारी के पति पागला सबर ने बताया कि रविवार तड़के दोनों शराब पीने के लिए कुलजोप गये थे. वापस आते वक्त गड्ढे में गिरने से पत्नी की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >