गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के दारीसाई सबर बस्ती के सबरों को अब तक कंबल नहीं मिला है. ठंड के कारण यहां के सबर ठिठुर रहे हैं. लकड़ी जलाकर किसी तरह रात गुजार रहे हैं. इस बस्ती के सबर बच्चों के पास गर्म कपड़े तो दूर, तन ढकने तक के पर्याप्त कपड़े नहीं है. रविवार दोपहर को इस बस्ती के कई सबर बच्चे नंग-धड़ंग अवस्था में धूल-मिट्टी में खेल रहे थे. बुद्धेश्वर सबर ने बतया अब तक कंबल नहीं मिला है. हालांकि पंचायत को ब्लॉक से कंबल मिला है. लेकिन काफी कम कंबल मिलने से सभी को देना संभव नहीं हो रहा है. पिछले दिनों गालूडीह आश्रय आश्रम द्वारा घुटिया सबर बस्ती में सबर बच्चों को गर्म वस्त्र दिया गया. लेकिन दारीसाई के सबरों के मदद में अब तक किसी ने मदद के हाथ नहीं बढ़ाये हैं. यहां के सबर बच्चे ठंड से ठिठुर रहे हैं.
दारीसाई के सबरों को नहीं मिला कंबल, ठिठुर रहे बच्चे
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के दारीसाई सबर बस्ती के सबरों को अब तक कंबल नहीं मिला है. ठंड के कारण यहां के सबर ठिठुर रहे हैं. लकड़ी जलाकर किसी तरह रात गुजार रहे हैं. इस बस्ती के सबर बच्चों के पास गर्म कपड़े तो दूर, तन ढकने तक के पर्याप्त कपड़े नहीं है. रविवार दोपहर […]
