ड्यूटी को लेकर हुआ विवाद, गार्ड ने साथी को मारी गोली

सरायकेला : कोलाबिरा स्थित मेटेल्सा कंपनी में कार्यरत एक गार्ड ने बुधवार की रात एक दूसरे गार्ड को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर घायल कर दिया. पैर में गोली लगने से घायल गार्ड को टीएमएच में इलाज के बाद गुरुवार को छुट्टी दे दे गयी. पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर उसकी […]

सरायकेला : कोलाबिरा स्थित मेटेल्सा कंपनी में कार्यरत एक गार्ड ने बुधवार की रात एक दूसरे गार्ड को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर घायल कर दिया. पैर में गोली लगने से घायल गार्ड को टीएमएच में इलाज के बाद गुरुवार को छुट्टी दे दे गयी. पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर उसकी बंदूक जब्त कर ली है.

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे बिहार के बक्सर निवासी गार्ड संतोष राय ने पश्चिम बंगाल के बलरामपुर निवासी गार्ड सुरेश मंडल के दाहिने पैर में गोली मार दी. पुलिस के मुताबिक दोनों गार्ड एसआइएस सिक्योरिटी एजेंसी के अंतर्गत काम करते हैं और ड्यूटी को लेकर हुए विवाद में एक ने दूसरे को गोली मारी. घटना की सूचना कंपनी के अधिकारियों को दी गयी. कंपनी के अधिकारियों ने आनन-फानन में सुरेश को टीएमएच में भर्ती कराया.

टीएमच में इलाज के बाद सुरेश को गुरुवार को छुट्टी दे दी गयी. इधर, सरायकेला पुलिस को घटना की सूचना गुरुवार सुबह पांच बजे दी गयी. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी संतोष राय को गिरफ्तार कर लिया और उसकी बंदूक जब्त कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >