बहरागोड़ा कॉलेज : सभी 17 नामांकन पत्र सही पाये गये

बहरोगाड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में गुरुवार को चुनाव पर्यवेक्षक डॉ एम एन सिंह की उपस्थिति में कोर कमेटी के सदस्यों ने 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की. प्रपत्रों की छंटनी और वैध नामांकन सूची का प्रकाशन किया गया. नामांकन छंटनी में सभी कागजात सही पाये गये. जेसीएम के छह, अभाविप के छह तथा […]

बहरोगाड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में गुरुवार को चुनाव पर्यवेक्षक डॉ एम एन सिंह की उपस्थिति में कोर कमेटी के सदस्यों ने 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की. प्रपत्रों की छंटनी और वैध नामांकन सूची का प्रकाशन किया गया. नामांकन छंटनी में सभी कागजात सही पाये गये. जेसीएम के छह, अभाविप के छह तथा आजसू के पांच समेत कुल 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. सभी का नामांकन पत्र सही पाया गया. 15 दिसंबर को नामांकन वापसी और फाइनल प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा. इस मौके पर प्रो बीएम गिरी, प्रो सरोज कैवर्त्त, प्रो इंदल पासवान, प्रो अजय कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >