पीड़ित किसान परियोजना को सौंपा ज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह बराज डैम के पानी से एक एकड़ में पक कर तैयार धान की फसल डूब कर बर्बाद हो गयी है. इससे देवली के किसान वीरेेंद्र नाथ हांसदा बेहाल हैं. प्रभावित किसान ने गालूडीह बराज कार्यालय पहुंच कर अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर उचित मुआवजा देने की मांग की. […]

गालूडीह : गालूडीह बराज डैम के पानी से एक एकड़ में पक कर तैयार धान की फसल डूब कर बर्बाद हो गयी है. इससे देवली के किसान वीरेेंद्र नाथ हांसदा बेहाल हैं. प्रभावित किसान ने गालूडीह बराज कार्यालय पहुंच कर अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर उचित मुआवजा देने की मांग की. प्रभावित किसान ने कहा कि इसके पूर्व भी मांग पत्र सौंप चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ. श्री हांसदा ने परियोजना पदाधिकारियों से मांग की कि डूबे क्षेत्र की जमीन अधिग्रहण कर उचित मुआवजा और नौकरी दिया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >