हेलमेट पहने दो बाइक सवारों ने घटना को अंजाम दिया

घाटशिला : घाटशिला में चेन छिनतई के मामले बढ़ते जा रहे हैं. दाहीगोड़ा के पाल कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर हेलमेट पहने दो बाइक सवारों ने घर के पास से पानी भर रही 60 वर्षीय विकलांग झरना नायक के गले से सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गये. वृद्धा झरना ने बताया कि एक […]

घाटशिला : घाटशिला में चेन छिनतई के मामले बढ़ते जा रहे हैं. दाहीगोड़ा के पाल कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर हेलमेट पहने दो बाइक सवारों ने घर के पास से पानी भर रही 60 वर्षीय विकलांग झरना नायक के गले से सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गये. वृद्धा झरना ने बताया कि एक युवक बाइक लेकर घर से कुछ दूरी पर खड़ा था.

दूसरे युवक ने पहले रास्ता के बारे में पूछा, फिर झपट्टा मार गले से सोने की छीन कर फरार हो गया. वृद्धा के दोनों हाथ में पानी था. एक हाथ में कलशा और दूसरे हाथ में पानी से भरा डब्बा था. वह शोर मचाती रही, लेकिन आसपास के किसी ने मदद नहीं की. छीना-झपटी में हाथ से पानी का कलशा भी गिर गया. युवक का जिंस पैंट और उनकी साड़ी भींग गयी. दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गये.

जानकारी मिलते ही पुलिस उनके घर पहुंची. घटना की जानकारी लेकर चली गयी. विदित हो कि वृद्धा का पुत्र रानटू ओझा पारा शिक्षक हैं.
घाटशिला के दाहीगोड़ा में दिनदहाड़े हुई घटना
वृद्धा के शोर मचाने पर भी किसी ने नहीं की मदद
वृद्धा की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज
30 नवंबर को गोपालपुर में भी हुई थी घटना
जानकारी हो कि बीते 30 नवंबर को गोपालपुर में रंजीत ठाकुर के घर के बाहर उनकी मां के गले से चेन छिनतई हुई थी. हेलमेट पहने बाइक सवार दो युवक चेन छीन कर भाग रहे थे. उनकी 72 वर्षीय मां ने हिम्मत दिखायी और युवकों से सोने की चेन वापस छीन ली थी. इस मामले में पुलिस किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >