प्रखंड ऑफिस निर्माण में मजदूरों का शोषण

एमए इंटरप्राइजेज, मानगो करवा रहा निर्माण कार्य 3.21 करोड़ की लागत से हो रहा है कि अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन का निर्माण चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में 3.21 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन में मजदूरों के हक पर डाका डाला जा रहा है. श्रम कानूनों […]

एमए इंटरप्राइजेज, मानगो करवा रहा निर्माण कार्य

3.21 करोड़ की लागत से हो रहा है कि अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन का निर्माण
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में 3.21 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन में मजदूरों के हक पर डाका डाला जा रहा है. श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ रही है. मजदूरों को 224.85 रुपये की बजाय 187.43 मजदूरी दी जा रही है. संवेदक ने सूचना बोर्ड
पर भी मजदूरी की दर 187.43 रुपये अंकित कर रखा है. ग्रामीण विकास विभाग के तहत स्वीकृत निर्माण कार्य में सबसे कम दर से मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है. मजदूरों का शोषण हो रहा है.
कई पुरुष तथा महिला मजदूरों ने बताया कि उन्हें 187 रुपये की दर से मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है.
मजदूरों को 187 रुपये की दर से मजदूरी का भुगतान दंडनीय अपराध है. मजदूरों को निर्धारित दर से मजदूरी का भुगतान प्रशासन सुनिश्चित कराये. इस मामले की जांच कर संवेदक के खिलाफ श्रम कानूनों के तहत कार्रवाई हो. अन्य विकास योजनाओं में निर्धारित दर से मजदूरी का भुगतान हो रहा है कि नहीं, इसकी जांच हो और दोषी संवेदकों पर कार्रवाई हो.
– कुणाल षाड़ंगी, विधायक .
यह योजना पुरानी है. पुराने रेट से प्राक्कलन बना है. इसलिए मजदूरों को 187.43 रुपये की दर से मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है. सूचना बोर्ड पर भी उक्त दर अंकित है.
– पप्पू खान, संवेदक .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >