घाटशिला : घाटशिला पुलिस ने कुर्की जब्ती के दो आरोपियों को 4 दिसंबर की रात गिरफ्तार किया. मंगलवार को घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकलेश चंद्र नारायण की अदालत में पेश किया गया. यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गोपालपुर के गुल्लू सिंह आदित्य के खिलाफ 2 अगस्त 2017 को घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से कुर्की जब्ती का आदेश निर्गत हुआ था. तीन आरोपियों ने काशिदा के ललित कुमार अग्रवाल को पिस्तौल का भय दिखा कर वर्ष 2011 में लूटने का प्रयास किया था. इस संबंध में श्री अग्रवाल के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी.
पिस्तौल की नोक पर लूट का आरोपी गिरफ्तार
घाटशिला : घाटशिला पुलिस ने कुर्की जब्ती के दो आरोपियों को 4 दिसंबर की रात गिरफ्तार किया. मंगलवार को घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकलेश चंद्र नारायण की अदालत में पेश किया गया. यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गोपालपुर के गुल्लू सिंह आदित्य के खिलाफ 2 अगस्त 2017 को घाटशिला के […]

राधा रानी पर गैर जमानतीय वारंट : घाटशिला के बरडीह निवासी पिंकी दास ने गोपाल दास और राधा रानी दास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था. इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से राधा रानी दास के खिलाफ 13 नवंबर 2017 को गैर जमानतीय वारंट निर्गत हुआ था. पिंकी दास ने एसीजेएम की अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया था.
शंकर पर कुर्की-जब्ती का आदेश : दूसरी तरफ मुसाबनी पुलिस ने एस ड्राइव के दौरान शंकर चौधरी को गिरफ्तार कर एसीजेएम की अदालत में पेश किया. यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपी के खिलाफ एसीजेएम की अदालत से 13 नवंबर 2017 को कुर्की-जब्ती का आदेश निर्गत हुआ था. मुसाबनी थाना में रमेश कुमार सिंह के बयान पर टेंपो (जेएच 05 बी/2210) चालक समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है.