बिचौैलिये ने पीएम आवास की राशि हड़पी सबर ने बैल-बकरी बेच पूरा किया मकान

चाकुलिया : विलुप्त होती आदिम जनजाति सबरों के उत्थान के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. जबकि सबरों के नाम स्वीकृत योजनाओं की राशि बिचौलिया गटक जा रहे हैं. प्रखंड की मूढ़ाठाकुरा पंचायत के गांवों में सबरों के नाम स्वीकृत पीएम आवास पर बिचौलियों ने दबदबा बना रखा है. सबर टोला में कान्हाई […]

चाकुलिया : विलुप्त होती आदिम जनजाति सबरों के उत्थान के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. जबकि सबरों के नाम स्वीकृत योजनाओं की राशि बिचौलिया गटक जा रहे हैं. प्रखंड की मूढ़ाठाकुरा पंचायत के गांवों में सबरों के नाम स्वीकृत पीएम आवास पर बिचौलियों ने दबदबा बना रखा है.

सबर टोला में कान्हाई सबर के नाम स्वीकृत पीएम आवास के 26 हजार रुपये एक बिचौलिया ने बहला-फुसला कर ले लिया. ऐसे में गरीब और बीमार कन्हाई सबर को अपने दो बैल व कई बकरियां बेच कर आवास निर्माण पूरा करना पड़ा. इस पंचायत के और कई सबरों के पीएम आवास की राशि बिचौलियों ने हड़प ली है. आवास अधूरे हैं और सबर दूसरे के घरों में रह रहे हैं.

कन्हाई सबर ने बताया कि गांव के एक बिचैलिया ने उससे अंगूठा का निशान लिया. आवास की प्रथम किस्त के 26 हजार रुपये का बैंक से उठा लिये. बिचौलिया ने रुपये लेकर काम नहीं करवाया. आवास अधूरा पड़ा था. उसने बैल और बकरी बेच दी. उससे प्राप्त रुपयों से आवास का निर्माण पूरा करवाया. पंचायत के सिमलडांगा सबर टोला में चार सबरों के आवास की राशि बिचौलिया ने हड़प ली है. सभी आवास अधूरे हैं. सबर परिवार अपने रिश्तेदारों के घर में रहने के लिए विवश हैं.
सबरों के पीएम आवास की राशि गटक जा रहे बिचौैलिये
सबर टोला के चार सबर दूसरे के घरों में रहने को विवश
एक टीम गठित कर मामले की जांच करायी जायेगी. दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
– लेखराज नाग, बीडीओ, चाकुलिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >