East Singhbhum News : 1000 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, 16 यूनिट रक्त संग्रह

नरसिंहगढ़ गायत्री प्रज्ञा पीठ : कलश यात्रा व धर्म ध्वजारोहण के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

धालभूमगढ़.

नरसिंहगढ़ गायत्री प्रज्ञा पीठ में गायत्री परिवार की ओर से चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ व कुड़मी संस्कृति विकास समिति का रक्तदान महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा व धर्म ध्वजारोहण के साथ हुआ. ग्राम प्रधान विशाल नामाता, समिति के अध्यक्ष नंदन सिंहदेव, संरक्षक गुरुदेव महतो, फकीरचंद अग्रवाल व पूर्व जिप सदस्य आरती सामाद ने शुभारंभ किया. यह आयोजन 16 नवंबर तक चलेगा.

त्रिवेणेश्वर मंदिर से लगभग 1000 महिलाओं ने कलश सिर पर लेक�� शोभायात्रा निकाली. कलश यात्रा नरसिंहगढ़ व धालभूमगढ़ के मुख्य मार्ग से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची. यहां कलशों को स्थापित किया गया. इसके पूर्व शांतिकुंज हरिद्वार की बहनों की टोली ने कलश पूजन कराया.

हवन-यज्ञ से शुद्ध होता है पर्यावरण

मौके पर झामुमो नेता सोमेश सोरेन शामिल हुए. श्री सोरेन ने कहा कि हवन-यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है. ऐसे आयोजन से क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि के साथ लोगों के विचारों की शुद्धि होती है. श्री सोरेन के साथ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा, जगदीश भगत, पूर्व जिप आरती सामाद, प्रणव महतो, विक्रम टुडू, तपन बनर्जी, अशोक मदीना, विशाल नामता, सरवत मुर्मू आदि उपस्थित थे.

गायत्री आराधना व युग गायन प्रवचन हुआ

शाम को आदि शक्ति गायत्री की आराधना व युग गायन प्रवचन हुआ. आयोजन में रंजन सिंहदेव, रॉबिन नारायण देव, पंकज सिंह देव, काजल धल, अशोक मदीना, चंदन नारायण देव, गुणाधर री, लक्ष्मी प्रिया सीट, बनासी नामाता, बुनकी नामाता, सुनीता देवी, संजय महतो, अमर सिंह आदि का सक्रिय योगदान रहा.

रक्तदान शिविर का आयोजन

कुड़मी संस्कृति विकास समिति के चार दिवसीय रक्तदान शिविर के पहले दिन 16 लोगों ने रक्तदान किया. ब्रह्मानंद अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर ज्योतिष कुमार शर्मा के नेतृत्व में रक्त संग्रह हुआ. समिति के अध्यक्ष स्वपन महतो ने लोगों से यज्ञ में आहुति देने के साथ-साथ रक्तदान करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >