East Singhbhum News : 10 करोड़ का सीएचसी भवन एक साल से अधूरा, प्रशासन मौन

डुमरिया प्रखंड के भालुकपातड़ा गांव में परिवार कल्याण विभाग मद से 9 करोड़ 73 लाख 24 हजार 848 रुपये की लागत से बन रहे 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभी तक अधूरा है.

डुमरिया.

डुमरिया प्रखंड के भालुकपातड़ा गांव में परिवार कल्याण विभाग मद से 9 करोड़ 73 लाख 24 हजार 848 रुपये की लागत से बन रहे 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभी तक अधूरा है. इस सीएचसी भवन का निर्माण 12 अप्रैल 2023 को शुरू किया गया था. इस भवन को 11 अप्रैल 2024 को पूरा करना था. एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी काम अधूरा है.

भवन के निर्माण कार्य में फ्लाईएश की ईंट लगाये जाने के कारण दीवार में कई बार दरारें आयीं. सिविल सर्जन ने जांच करायी, पर परिणाम कुछ नहीं निकला. अब संवेदक इंतजार कर रहा है कि बरसात के बाद इस भवन का हैंडओवर किया जायेगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सीएचसी भवन निर्माण में अभियंताओं की मनमानी चरम पर देखी जा रही है. सीएचसी भवन से मुख्य गेट तक पीसीसी का भी प्राक्कलन नहीं बनाया गया है. इसके अलावे डॉक्टर्स क्वार्टर की भी सड़क का प्राक्कलन नहीं है. मुंशी ने बताया मेन गेट तक तो पीसीसी नहीं होने के बावजूद हमलोग बनायेंगे, पर डॉक्टर्स क्वार्टर तक पीसीसी नहीं बनायेंगे. यह काम सत्यम कंस्ट्रक्शन की ओर से किया जा रहा है.

पुराने भवन में चल रहा है सीएचसी

भवन की जर्जरता के कारण पुराने प्रखंड मुख्यालय भवन में डुमरिया सीएचसी भवन को शिफ्ट किया गया है. यह भवन भी जर्जर है. उसकी छत के प्लास्टर टूटकर गिर रहे हैं. इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इस स्थिति को देखने वाला कोई नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >