नवगोपाल माल के परिजनों से मिली जिप अध्यक्ष, जतायी संवेदना

उन्होंने वहां दिवंगत नव गोपाल माल की पत्नी, पुत्र, पुत्री व वृद्धा माता से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा संकट की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

प्रतिनिधि, रामगढ़ जिला परिषद दुमका की अध्यक्ष जॉयस लुप्सी बेसरा रविवार को रामगढ़ पश्चिमी की जिला परिषद सदस्य सुलोचना देवी के धोबनी स्थित आवास पहुंचीं. उन्होंने वहां दिवंगत नव गोपाल माल की पत्नी, पुत्र, पुत्री व वृद्धा माता से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा संकट की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य सुलोचना देवी एवं उनके पति स्वर्गीय नव गोपाल माल के साथ उन्हें कई वर्षों तक मिलकर कार्य करने का अनुभव रहा है. उन्होंने बताया कि उनके पति सह दुमका सांसद नलिन सोरेन के लिए भी नव गोपाल माल पुत्र समान थे, उनके असामयिक निधन से वे अत्यंत मर्माहत हैं. उन्होंने कहा कि नव गोपाल माल मिलनसार, मृदुभाषी व सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने हमेशा समाज और जनता के हित में कार्य किया. उनके निधन से सामाजिक जीवन को अपूरणीय क्षति हुई है. इस दौरान पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल, झामुमो नेता छोटेलाल मंडल, नंदलाल राउत, कांग्रेस जिला महामंत्री राजीव जायसवाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >