अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

दुमका-देवघर मुख्य मार्ग में घोड़ीबाद गांव के पास हुई घटना

जामा. दुमका-देवघर मुख्य पथ जामा थाना क्षेत्र के घोड़ीबाद गांव के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही जामा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया. जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार के अनुसार मृतक जीवाशल मरांडी इसी जामा थाना क्षेत्र के जराटीकर गांव का रहनेवाला था. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाइक सवार जीवाशल दुमका जा रहा था कि घटनास्थल पर पहुंचते ही विपरीत दिशा आ रही अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी. घटनास्थल पर ही बाइक चालक की मौत हो गयी. जामा पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >