सड़क हादसे में पालोजोरी के युवक की मौत

देवघर जिला अंतर्गत पालोजाेरी थाना क्षेत्र में हुई घटना

दुमका नगर. देवघर जिला अंतर्गत पालोजाेरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. युवक राजीव सोरेन (25) पालोजोरी थाना क्षेत्र के दलदली गांव का रहनेवाला था. जानकारी के मुताबिक हादसे में राजीव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की सहायता से घायल को पालोजोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. पीजेएमसीएच में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. परिजनों ने बताया कि चह घर से बाइक लेकर निकला था. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >