एसआइआर अभियान में सक्रिय भूमिका निभायें कार्यकर्ता : सांसद

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

रानीश्वर. झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंडस्तरीय बैठक रघुनाथपुर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष बाबूजान हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसमें सांसद नलिन सोरेन उपस्थित थे. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एसआइआर कार्य में पूरी तत्परता के साथ जुटने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी वास्तविक मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा. सांसद ने कहा कि जिन मतदाताओं का अब तक मैपिंग नहीं हुआ है, उनके आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की पहल की जाये. उन्होंने बताया कि रानीश्वर में 12 हजार से अधिक मतदाता अब भी अनमैप्ड हैं. ऐसे मतदाताओं तक पहुंचकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराना जरूरी है. बैठक में कार्यकर्ताओं को एसआइआर अभियान की प्रक्रिया व आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गयी. घर-घर संपर्क कर योग्य मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया गया. मौके पर अब्दुस सलाम अंसारी, टिंकू लाहा, भैरव दत्त, मोतालीब खान, विनोद राणा, शिबुपद राय, अमल मंडल, शेखावत खान, प्रदीप घोष, अर्जुन मंडल, जीशु वास्की, शैलेन किस्कू, शैलेन मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >