अजनबियों की बातों में आई महिला, देखते ही देखते सोने के गहने-नकदी लेकर हुआ फरार

दुमका में एक महिला को बातों में फंसाकर अज्ञात ठगों ने करीब 7 हजार के सोने के जेवर और 1500 रुपये की नकदी ठग ली. महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी है. पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है.

दुमका. दुमका शहर में अज्ञात लोगों द्वारा एक महिला को झांसे में लेकर सोने के जेवरात और नकदी ठगी करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर दुमका टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बातचीत में उलझाकर गहने और रुपये देने को कहा

थाना में दिए आवेदन के अनुसार महिला सुनीता हांसदा पति संतोष कुमार टुडू वर्तमान में उर्शुला हॉस्पिटल के पीछे बक्सी बांध दुमका में किराये के मकान में रहती हैं. 31 अगस्त 2026 को वह स्कूल से वापस घर लौटी थीं. इसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचे और बातचीत के बहाने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया.

करीब 10 ग्राम सोने के जेवर और 1500 रुपये देने का आरोप

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने बातचीत के दौरान उनसे सोने की माला, सोने की बाली, अंगूठी और रुपये निकालकर देने को कहा. उनकी बातों में आकर महिला ने करीब सात ग्राम की सोने की माला, दो ग्राम की कान की बाली, एक ग्राम की सोने की अंगूठी तथा 1500 रुपये निकालकर उन्हें दे दिए.

कुछ देर बाद हुआ ठगी का एहसास

करीब पांच-दस मिनट बाद महिला को एहसास हुआ कि वह अपने गहने और नकदी अज्ञात लोगों को दे चुकी हैं. इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी.

अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

आवेदन के आधार पर दुमका टाउन थाना में कांड संख्या 160/2026, दिनांक 31 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है. पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान और घटना की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >