‎मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन, साइडिंग में कोयला लोडिंग और माल ढुलाई ठप

दुमका में ग्रामीणों ने जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर कोयला लोडिंग और माल ढुलाई ठप करा दी है. जब तक वास्तविक हकदारों को भुगतान नहीं मिलता, तब तक लोडिंग नहीं होने देने का अल्टीमेटम दिया गया है. इस कारण साइडिंग में सैकड़ों ट्रक खड़े हैं और कामकाज प्रभावित है.

दुमका : ग्रामीणों ने रविवार को कोयला लोडिंग और माल ढुलाई ठप करा दी. ग्रामीणों ने कोयला लेकर आने वाले हाइवा को रोक दिया. इसके कारण साइडिंग में कोयला लोडिंग पूरी तरह बंद रही. सुबह से खड़ी मालगाड़ी के एक भी वैगन में कोयला लोड नहीं हो सका.

मुआवजे के भुगतान तक लोडिंग रोकने का अल्टीमेटम

ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन का मुआवजा वास्तविक हकदारों को नहीं मिला है. ग्रामीणों ने मुआवजे की राशि का भुगतान होने तक कोयला लोडिंग नहीं होने देने का अल्टीमेटम दिया है. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण प्रशासन और एसएआर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. ग्रामीणों ने मांदर बजाकर भी विरोध जताया.

पुलिस ने बातचीत कर स्थिति संभालने का किया प्रयास

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. हालांकि, ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. उनका कहना है कि जब तक जमीन के मुआवजे का उचित भुगतान नहीं किया जाता, तब तक साइडिंग से कोयला लोडिंग और माल ढुलाई नहीं होने दी जाएगी.

साइडिंग के बाहर खड़े रहे सैकड़ों ट्रक

इधर, साइडिंग के बाहर कोयला लेकर पहुंचे सैकड़ों ट्रक खड़े हैं. माल ढुलाई ठप होने से ट्रक चालकों को भी इंतजार करना पड़ रहा है. ग्रामीणों के आंदोलन के कारण साइडिंग परिसर में दिनभर कामकाज प्रभावित रहा. ग्रामीणों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़े मामले का प्रशासन तत्काल समाधान करे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >