दुमका: नदी में चुआं बनाकर प्यास बुझा रहे ग्रामीण, जलमीनार और पाइपलाइन बंद

Dumka News: दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड के बड़ा धनियापहाड़ी गांव के नदी टोला में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है. यहां के लोग नदी में चुआं बनाकर पानी इस्तेमाल कर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने को मजबूर हैं

दुमका से अभिषेक की रिपोर्ट

Dumka News: झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड के बड़ा धनियापहाड़ी गांव के नदी टोला में आज भी लोग मूलभूत जरूरत पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना कर रहे हैं. यहां आज भी ग्रामीण पानी की जरूरतों के लिए नदी पर निर्भर है. 

नदी के पानी पर निर्भर 

महिलाएं नदी किनारे चुआं बनाकर पानी भरते हुए

नदी में चुआं बनाकर गांव के प्रधान टोला और नदी टोला के घटवाल समुदाय के 40 से अधिक परिवार इसी पानी से अपनी प्यास बुझा रहे है. महिलाओं को नदी पार कर सिर पर पानी से भरे बर्तन लेकर घर लौटते देखा जाता है. ग्रामीण नदी किनारे ही चुआं बनाकर पानी भरते हैं. यही पानी पीने से लेकर घरेलू उपयोग तक में लाया जाता है. 

जलमीनार और पाइपलाइन योजना बंद 

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगाई गई जलमीनार और पाइपलाइन शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद बंद हो गई. अब नदी और चुआं ही गांव की प्यास बुझाने का सहारा बने हुए है. कुल मिलाकर यहां सरकारी व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है और ग्रामीण फिर से नदी और चुआं के भरोसे जीने को मजबूर हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जनजातीय सांस्कृतिक समागम रैली का आयोजन, झारखंड से 4500 लोग होंगे रवाना

यह भी पढ़ें: पलामू में चोरी: हरिहरगंज में इंडेन गैस गोदाम से 275 भरे सिलेंडर पार, ट्रक लेकर आए थे शातिर चोर

यह भी पढ़ें: Bokaro: बुढ़ीडीह पुल के समीप दामोदर नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे स्थानीय लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >