ससुराल आये युवक को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा

थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के पास बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ससुराल आये युवक को जमकर पिटायी कर दी. किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. युवक को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

शिकारीपाड़ा. थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के पास बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ससुराल आये युवक को जमकर पिटायी कर दी. किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. युवक को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. मिली जानकारी के अनुसार हीरापुर का युवक सोम किस्कू अपने ससुराल जामबाद पर्व मनाने के लिए कुछ दिन पूर्व आया था. रविवार को सोम किस्कू अपने साला शिरिल हेंब्रम के बच्चे को लेकर प्रतापपुर की ओर घूमने गया था. इसी दौरान ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर उसे पकड़ा. युवक नशे की हालत में होने के कारण ग्रामीणों को समझ नही पाया. ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पिटाई कर उसे बांध दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >